इंदौर, सितम्बर 19 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज मध्य प्रदेश में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी माहौल गरमा गया है। शहर के कुछ हिस्सों में राहुल गांधी के विरोध में ऐसे पोस्टर और होर्डिंग नजर आए, जिनमें उनके कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' कहकर निशाना बनाया गया। इन पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्यक्रम की तैयारियों के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन होर्डिंग्स के पीछे किसका हाथ है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।कांग्रेस ने भाजपा और प्रशासन पर लगाए आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर लगातार अड़चनें खड़ी की जा रही हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम छात्रों से संवाद पर केंद्रित है और इसके प्रति युवाओं की रुचि को देखते हु...