नई दिल्ली, मार्च 26 -- झारखंड में लगभग 40 साल पुराना बीचक्राफ्ट सी90ए विमान (एयर एम्बुलेंस) 23 फरवरी को 17 मिनट की उड़ान के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि विमान का आपातकालीन लोकेशन ट्रांसमीटर सक्रिय नहीं हुआ। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सात लोगों की मौत हो गई। विमान वीटी-एजेवी पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसका मलबा झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास के वन क्षेत्र में बिखरा मिला। रांची से दिल्ली जा रही इस एयर एम्बुलेंस में 2 पायलट, 2 मेडिकल स्टाफ, 1 मरीज और 2 अटेंडेंट सवार थे।विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने बताया कि विमान ने 23 फरवरी को शाम 7.07 बजे और 7.24 बजे रांची हवाई अड्डे से 830 लीटर ईंधन लेकर उड़ान भरी थी। उसी दिन विमान ने क्रू के साथ दिल्ली से रांची के लिए एक ...