गिरडीह, फरवरी 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता ई अनिल चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 झारखंड की जनता के साथ एक बार फिर घोर अन्याय और भेदभाव का प्रतीक है। यह बजट न केवल झारखंड की उम्मीदों पर पानी फेरता है, बल्कि यह साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में हमारा राज्य कहीं नहीं है। इस बजट में न आदिवासी समाज की चिंता दिखाई देती है, न किसानों की पीड़ा का कोई समाधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...