रांची, जनवरी 1 -- रांची। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे किसी वस्तु की कमी न होगी। वह मुझे हरी-हरी चराईयों में ले जाता है और सुखदाई जल के पास ले जाता है। उक्त बातें संत अन्ना धर्मसमाज की सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप ने नववर्ष के अवसर पर संदेश देते हुए कहीं। सिस्टर निर्मला ने पवित्र वचनों को साझा करते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने सिखाया है कि ज्योति अंधकार में चमकती है और अंधकार उसे कभी बुझा नहीं सका। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नूतन वर्ष हमारे परिवारों, समाज और राष्ट्र के लिए उसी दिव्य ज्योति और आशीष का वर्ष सिद्ध हो। हमारी कामना है कि नया वर्ष सभी के जीवन में विश्वास की दृढ़ता, प्रेम की प्रगाढ़ता और आशा में स्थिरता लेकर आए। ईश्वर की असीम शांति आप सभी के हृदयों में सदैव बनी रहे और प्रभु का अनुग्रह हर किसी पर बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.