रांची, नवम्बर 6 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। देश की जनता कांग्रेस के इस भ्रम और उसकी सच्चाई को समझ रही है। वे गुरुवार को अपर बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान साहू ने मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए भारत रत्न की मांग कर दी।ज्ञानेश कुमार को मिलना चाहिए भारत रत्न सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की मांग उठायी गयी। प्रबुद्धजनों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता और कानून के अनुरूप कर रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थों के कारण उन पर निराधा...