नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग की है। शुक्रवार को पानीहाटी इलाके में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी राहुल गांधी की बातों पर ध्यान नहीं देती और उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए। पश्चिम बंगाल की जनता इस बात से खुश है कि लंबे समय बाद चुनाव के दौरान डराने-धमकाने की घटनाएं नहीं हुईं। लोगों को बिना किसी डर के वोट डालने का मौका मिला और हत्या जैसी घटनाएं भी नहीं हुईं।' यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में PIL दायर, CEC के सारे फैसले रद्द करने की मांग समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्य में ज्ञानेश ...