कोरबा, मार्च 12 -- छत्तसीगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम के बेटे संदीप कंवर ने कोरबा में एक दुकान को नशे की हालत में अपनी कार से टक्कर मारी और उसके बाद खुलेआम लोगों को धमकाते हुए नजर आए। इस दौरान संदीप ने धमकी देते हुए कहा कि मैं ननकीराम का बेटा हूं जो करना है करना है कर लो मुझे कुछ नहीं होने वाला। घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। संदीप की तेज रफ्तार कार ने इतवारी बाजार में एक दुकान को टक्कर मार दी थी। चश्मदीदों के मुताबिक एत तेज रफ्तारी कार तेजी आई और अजीन कुरैशी की दुकान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दुकान को भारी नुकसान हुआ, इस दौरान दुकान के मालिक ने समय रहते खुद को टक्कर से बचा लिया। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का था इनामआसपास मौजूद लोग थाने ले गए चश्मदीद के मुताबिक टक्कर के दौरान स...