चंडीगढ़, अगस्त 11 -- पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो युवक 'जॉम्बी' की तरह अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। भज्जी ने इस वीडियो को पंजाब के युवाओं में बढ़ते नशे से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, इसके बाद पंजाब पुलिस ने इस वायरल वीडियो का फैक्ट-चेक किया और हरभजन सिंह के दावे की असली सच्चाई सामने रख दी।हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर कर क्या कहा था? हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर करते हुए पंजाब में नशे की लत के कथित प्रभाव पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इस स्थिति के लिए सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, "हमारे पंजाब को नजर लग गई है मेरे दोस्त... सरकारों ने पंजाब और यहां के पंजाबी युवाओं को बर्बाद कर दिया है। यह सब देखकर रोने क...