नई दिल्ली, जून 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपने प्रदर्शन को खत्म करने से इनकार करते हुए सभी राज्यों के युवाओं से जेल भरो आंदोलन शुरू करने के लिए कहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग पर पड़े अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, वह जंतर-मंतर से नहीं जाएंगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की समयसीमा बढ़ाने की भी अपील की थी। हालांकि पुलिस ने समय बढ़ाने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन स्थल खाली करने के लिए कहा। पुलिस के कहने के बावजूद प्रदर्शनकारी अभी भी प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इधर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में मेरे सभी राज्यों क...