दिल्ली, अप्रैल 17 -- कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर लगातार हमलावर रहने वाली मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। संसद में कंगना रनौत ने बॉलीवुड का सहारा लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए यूपीए सरकार के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें महिलाए के लिए आरक्षण कानून में संशोधन करने वाला बिल पेश किया गया था। इस दौरान कंगना ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि जब आप सत्ता में थे, तो 30 साल तक इस मुद्दे को क्यों नहीं सुलझाया। लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण से जुड़े तीन बिलों पर लोकसभा में बहस कर रही हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने फ़िल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक मशहूर डायलॉग का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री असल में देश की बेटियों से कह रहे हैं कि जाओ और अपनी जिंदगी आजादी से जियो।दिल वाले दुल्हन...