बेगुसराय, जुलाई 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मनरेगा के नए स्वरूप ''जी विकसित भारत-रामजी'' कार्यक्रम की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, मनरेगा कर्मियों एवं मजदूर मेठों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) श्रीकांत ने की। यह भी पढ़ें- बीवी जी राम जी में अब श्रमिकों 125 दिन मिलेगा रोजगारकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई से देशभर में मनरेगा का नया स्वरूप ''जी विकसित भारत-रामजी'' लागू किया गया है। इसके तहत अब मजदूरों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इच्छुक मजदूर आवेदन कर अपने गृह पंचायत अथवा निकटवर्ती पंचायत में काम ...