नई दिल्ली, जून 4 -- समीर अंजान एक ऐसे लिरिसिस्ट हैं, जिनके गानों के दम पर कई पीढ़ियों अपनी लव स्टोरी आगे बढ़ाई। नजर के सामने जिगर के पास से लेकर जीता था जिसके लिए, इन सारे गानों से उन्होंने लोगों को प्यार महूसस करना सिखाया। समीर के गानों में जो रोमांस, दर्द और गहराई छिपी है, वो साधारण नहीं है। कम लोग जानते हैं, इसके पीछे की प्रेरणा उनकी ट्रैजिक लव स्टोरी है। एक लड़की जिसे उन्होंने 17 साल बेपनाह प्यार किया, हमेशा साथ रहने का वादा करके इस दुनिया से चली गई। फिर आया, अब तेरे बिन जी लेंगे हम। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने अधूरे प्यार की कहानी बताई जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।लड़की का भाई था क्रिमिनल समीर अंजान फिल्मफेयर से बात कर रहे थे। वहां बोले, 'आज मैं जहां भी हूं उसके पीछे उस लड़की का हाथ है। मैं उस लड़की की बात कर रहा हूं जिसके साथ मेरा ...