रांची, अगस्त 10 -- Nishikant Dubey speaks on arrest of JPSC former chairman l Khyangte: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया गया है। कथित परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबे ने एक्स पर दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने की कोशिश की गई थी और उनके फोन करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।मुझे हराने की भरपूर कोशिश की. निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा, "आज झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के बर्खास्त अध्यक्ष खियांते जी गिरफ्तार हो गए।" उन्होंने दावा किया कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें हराने की "भरपूर कोशिश" की गई थी। दुबे के मुताबिक, उस समय खियांगते झारखंड के चुनाव अधिकारी थे और उनके फोन करने के ...