नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ओटीटी पर हाल ही में भोजपुरी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हुआ है। शुरू होते ही काफी बवाल मचा रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। शो के नए-नए प्रोमो भी हर दिन रिलीज किए जा रहे हैं,जिसमें स्टार्स एक-दूसरे पर तीखे वार करते और गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई ऐसी बातें शेयर कर रहे हैं, जिसने सुनकर उनके फैंस शॉक्ड हो रहे हैं। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ शॉकिंग बात बताई हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।23 साल पहले किसी एक्ट्रेस को किया था डेट भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम हमेशा ही किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है। ऐसे में ...