साहिबगंज, अगस्त 23 -- अभिजीत राय: साहिबगंज। राजमहल-गंगा क्षेत्र की भू-विविधता के वैज्ञानिक आकलन के लिए 'जियो-राजमहल' शोध परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे मानव-पर्यावरण अंतर्संबंधों के नए तथ्य दुनिया के सामने आ सकेंगे। राज्य सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के तहत झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार परिषद ने राजमहल पहाड़ियों और गंगा नदी प्रणाली से जुड़े पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र की भू-विविधता के वैज्ञानिक अध्ययन व मूल्यांकन के लिए इस बहुविषयक शोध परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना झारखंड के पूर्वोत्तर छोर, राजमहल पहाड़ियों, गंगा नदी प्रणाली, जैव विविधता, जीवाश्म संपदा तथा पुरातात्विक विरासत के विभिन्न पहलुओं का व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करेगी। परियोजना को 36 महीनों की अवधि में चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया ज...