हाजीपुर, मई 30 -- जियो नन्ही परी" अभियान जिले में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने,बेटियों के सम्मान एवं उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नवजात बालिकाओं के जन्म पर उनके अभिभावकों को जिला पदाधिकारी की ओर से विशेष शुभकामना संदेश प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं,जिससे परिवारों में बेटी के जन्म के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना का विकास हो सके। पिछले दो माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों में कुल 852 "जियो नन्ही परी" शुभकामना संदेश प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।

विशेष शुभकामना संदेश इस अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, वैशाली का संदेश नवजात बालिकाओं के अभिभावकों तक पहुंचाया गया, जिसमें बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर...