नई दिल्ली, मई 12 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन की ओर से मदद दिए जाने पर भारत ने बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की खबरें पहले से ज्ञात तथ्यों की पुष्टि करती हैं। भारत ने यह भी कहा कि जो देश खुद को जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि आतंकवादी ढांचे को बचाने के प्रयासों का समर्थन करने से उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि पर क्या असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- ज्योतिषी के सहारे CM विजय, जीत की भविष्यवाणी करने वाले पंडित को दिया खास पद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में की, जिसमें चीनी सरकारी मीडिया की उन रिपोर्टों का उल्लेख किया गया था, जिनमें कहा गया कि बीजिंग ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी। भारत ने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले ...