नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली के समयपुर बादली में पत्नी और तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को राजस्थान के किशनगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 साल के मुनचुन केवट के रूप में हुई है, जो आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। इस दर्दनाक घटना का खुलासा बुधवार को हुआ, जब एक किराए के मकान में उसकी पत्नी अनीता और तीन, चार और पांच साल की उनकी तीन बेटियों के शव गला रेता हुआ पाए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसे पुलिस की टीम ने शनिवार को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने हत्या के पीछे की जो वजह बताई, वह बेहद चौंकाने वाली है। आरोपी मुनचुन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके का...