मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- कटरा। जंग बहादुर सिंह महाविद्यालय धनौर में विश्व दर्शन दिवस पर पंच प्राण और विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत में दर्शन की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता रामेश्वर महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. श्यामल किशोर ने पंच प्राण को पंच परिवर्तन के रूप में सारगर्भित तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि जब तक हम, हमारा समाज जिम्मेदार नहीं होगा, तब तक हमारा देश विकसित नहीं होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ तारकेश्वर पंडित ने विश्व दर्शन, पंच प्राण और विकसित भारत में दर्शन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शोभा रानी, डॉ. सरोज कुमार वर्मा, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद, डॉ. विनय शंकर, डॉ. खलीक उर्ररहमान, डॉ. असलम, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रामसेवक प्रसाद साहू, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. विनोद कु...