नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के जिक्र वाले बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा पाकिस्तान और बांग्लादेश परस्त और सवाल दूसरों पर उठाती है। संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है मगर अब लोगों को यह असलियत पता चल चुकी है। आप सांसद ने कहा 'एक बात को समझना पड़ेगा कि मुद्दों से भटकाने की कोशिश अब सफल नहीं होगी। क्योंकि इनका चाल, चरित्र और चेहरा लोग देख चुके हैं। कौन है भारतीय जनता पार्टी? ये वो है जिसके एक नेता मदन राठौड़ कह रहे हैं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान का युद्ध होगा तो सारे भाजपाई हाफ पैंट पहनकर डंडा लेकर पाकिस्तान का साथ देने जाएंगे। ये...