मुंबई, जून 16 -- महाराष्ट्र की राजनीति में कथित 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी सांसदों के साथ बैठक में एक बड़ा संदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ने कहा है कि जो भी नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो जा सकते हैं और उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार, ठाकरे ने सांसदों से कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे आजाद हैं और वह बस उनके अच्छे भविष्य की कामना करेंगे। 2022 में हुई बगावत, जिससे शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई थी, उसका ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्हें इन घटनाक्रमों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने किसी पर भी पार्टी में बने रहने के लिए दबाव नहीं डाला था। ठाकरे ने सांसदों से कहा, "चार स...