गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दूरदर्शन गोरखपुर केंद्र द्वारा नए शो 'जिंदगी अनफिल्टर्ड' प्रसारित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम हर शनिवार और रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के निर्माता मोहम्मद अली अंसारी हैं। निर्देशन नेहा गिरी ने किया है, जबकि इसकी संकल्पना एवं अभिकल्पना अमीन अंसारी की है। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख मोहन कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम वास्तविक जीवन की घटनाओं, संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है। इसमें ऐसे लोगों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाज के सामने प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में उत्तराखंडी फिल्म तेरी माया का शो शुरू कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को केवल म...