भरूच, जून 14 -- भरूच की एक मस्जिद के अंदर हिंदू और जैन अवशेष होने का दावा किया गया है। 'श्री चक्रधर स्वामी जन्म स्थल राष्ट्रीय धरोहर संरक्षण समिति' ने दावा किया है कि एएसआई द्वारा संरक्षित भरूच की जामा मस्जिद के अंदर हिंदू और जैन परंपरा की मूर्तियां हैं। संगठन के इस दावे और उसे संरक्षित करने के लिए 15 जून को एक सभा के ऐलान के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने मस्जिद परिसर के साथ-साथ पूरे शहर में निगरानी तेज कर दी है।क्या है पूरा मामला बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक संगठन दावा कर रहा है कि जामा मस्जिद के अंदर हिंदू और जैन धर्म की मूर्तियों और उनके अवशेष मिले हैं। संगठन का कहना है कि इन मूर्तियों और अवशेषों को बेहतर सुरक्षा और अच्छे रखरखाव की जरूरत है। संगठन का दावा है कि जैन और हिंदू धर्म की मूर्तियों और अवशेषों के साथ ही यह महानु...