देहरादून, अप्रैल 6 -- मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो मैं इतनी जल्दी कार्रवाई करूं...यह शब्द उस पुलिसवाले के थे, जिस पर एक 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले की जांच का जिम्मा था। बिना गहन जांच के पुलिस केस को बंद कर दिया गया। लेकिन, युवक की मां पेशे से ब्यूटीशियन ललिता चौधरी ने हार नहीं मानी और कातिल को ढूंढ़ निकाला। मामला देहरादून में तकरीबन डेढ़ साल पहले का है। जिस केस में पुलिस ने हाथ खड़े कर एफआर लगा दी थी, उस केस में इस मां ने खुद सड़कों की खाक छानी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बेटे को कुचलने वाले डंपर चालक को खोज निकाला। इस मां के इस अदम्य साहस को देखते हुए अब एसएसपी ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 2.5 घंटे में अक्षरधाम से देहरादून; दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे किन शहरों से गुजरेगाडंपर ने...