हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हुई ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को ग्रामीणों को सौंपा गया। अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में विधायक प्रभाष कुमार ने जल अर्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति पेयजल परियोजना हस्तांतरित की। कार्यक्रम में सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को ग्राम पंचायतों को सौंपे जाने से स्थानीय स्तर पर स्वामित्व और जवाबदेही बढ़ेगी तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का बेहतर संचालन और रखरखाव सुनिश्चित होगा।कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत और वीडब्ल्यूएससी के प्रतिनिधियों को जल अर्पण का प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा ग्रामीणों ...