शामली, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), जनपद शामली द्वारा ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति औरंगाबाद उर्फ़ गंदेवड़ा यूनिट के सहयोग से ग्राम गंदेवड़ा में "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशरफ अली खान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की "हर घर जल" योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे गांव-गांव तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छ जल का सदुपयोग करें और अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी से बचें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.