लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- ग्राम पंचायत मोतीपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'जल अर्पण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना व जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत में निर्मित पेयजल योजना के ओवरहेड टैंक एवं पाइप जलापूर्ति व्यवस्था का का शुभारंभ व लोकार्पण किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि जल का सदुपयोग करें तथा जल सं...