नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को 'एशिया के लिए तिब्बती पठार और उसकी नदियों का वैश्विक महत्व' विषय पर ऑनलाइन माध्यम से अतिथि व्याख्यान एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता टेम्पा गिलास्टन ज़म्लहा ने तिब्बती पठार की वैश्विक पारिस्थितिक भूमिका और उसके महत्व को विस्तार से समझाया।विभागाध्यक्ष प्रो. कल्पना अग्रहरि की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता टेम्पा गिलास्टन ज़म्लहा ने बताया कि इस क्षेत्र को अक्सर 'थर्ड पोल' कहा जाता है, यहां विशाल मात्रा में हिमनद और मीठे पानी के स्रोत मौजूद हैं। बताया कि एशिया की कई प्रमुख नदियां इसी पठार से निकलती हैं और वे महाद्वीप के करोड़ों लोगों की आजीविका और जल आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। उन्होंने तिब...