प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग और यांत्रिक प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विश्व जल दिवस पर 'वैश्विक जल संकट एवं जलवायु परिवर्तन' विषय पर कार्यक्रम हुआ। प्रो. संजय कुमार समंथराय की ओर से लिखित पुस्तक 'जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति' का विमोचन भी किया गया। प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने पंच तत्वों में जल के महत्व को समझाया। इस अवसर पर प्रो. नेक राम रावल, प्रो. जेसी मोहंता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...