लखनऊ, फरवरी 27 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी दौरे से वापस आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा कि जर्मनी का दौरा बेहद सफल रहा और इसके ठोस परिणाम जल्द दिखाई देंगे। केशव ने कहा कि जर्मनी दौरा प्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ करने वाला रहा। इससे यूपी अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर अधिक सशक्त रहेगा। जर्मनी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा निर्माण, उन्नत विनिर्माण, ऑटोमेशन, ड्रोन तकनीक व नवाचार से जुड़े उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक और परिणामोन्मुख संवाद किया। उन्होंने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.