अल्मोड़ा, मई 8 -- अल्मोड़ा/द्वाराहाट। रेडक्रॉस डे पर अल्मोड़ा और द्वाराहाट में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दिवस का महत्व बताया और लोगों को समाजसेवा के लिए आगे आने को प्रेरित किया। नगर जीआईसी में हुए कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह ने रेडक्रॉस का महत्व बताया। इस दौरान 'जागृति योजना' के तहत 'सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य' अभियान के तहत गोष्ठी हुई। लोगों से जरूरतमंदों की मदद और सेवा के लिए आगे आने की अपील की। उपस्थित छात्र, छात्राओं को रैडक्रास सोसाइटी का महत्व, पाक्सो अधिनियम, यौन उत्पीड़न, लैगिंग अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध एक्ट, कानूनी अधिकार, कानूनी सहायता, बाल कल्याण समिति आदि की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित 17...