नई दिल्ली, मई 10 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शुभेंदु अधिकारी सीधे रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल कविगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि अपने समर्थकों को एक कड़ा संदेश देते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाने से रोक दिया। ठाकुरबाड़ी परिसर में समर्थक ने उत्साह में धार्मिक और राजनीतिक नारे लगा रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "यह 'जय श्री राम' कहने की जगह नहीं है। यहां केवल 'कविगुरु' का नाम होगा। यह राजनीतिक खींचतान का समय नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में अब मैं सबका हूं।" अधिकारी ने जोर देकर कहा कि चुनाव खत्म ह...