नई दिल्ली, मार्च 27 -- नेपाल में सितंबर 2025 में जेन जी (Gen Z) द्वारा एक बड़े और हिंसक आंदोलन की शुरुआत हुई। देखते ही देखते उस आंदोलन ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। उस आंदोलन के बाद नेपाल में हुए पहले आम चुनाव में रैपर से राजनेता बने 35 साल के बालेन शाह उर्फ बालेंद्र शाह ने अपनी पार्टी को बहुमत से जीत दिलवाई और आज यानी 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बालेन शाह ने जिस तरह पार्टी को जीत दिलवाई उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। इस जीत के साथ बालेन के एक रैप की भी जमकर चर्चा हो रही है।जय महाकाली रैप से छाए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शपथग्रहण से पहले अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से एक रैप वीडियो जारी किया। इस रैप वीडियो का नाम है- जय महाकाली। जय महाकाली वाला ये रैप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ नेपाल मे...