नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- झारखंड की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। दुबे ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 1962 में हुए चीन के साथ युद्ध और 1971 में हुए पाकिस्तान के साथ युद्ध में अपना योगदान देने वाले जयपुर राजघराने के कर्नल भवानी सिंह और उनकी मां को जेल भेज दिया था। दुबे ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी कर्नल भवानी की मां गायत्री देवी की सुंदरता से ईर्ष्या करती थीं। शुक्रवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गांधी परिवार के लिए सुंदरता भी खतरनाक हो सकती है। क्या आपको पता है कि इंदिरा गांधी जी जयपुर राजघराने की रानी गायत्री देवी जी की सुंदरता से ईर्ष्या करती थीं। नतीजा महारानी गायत्री देवी जी और उनके पुत्र कर्नल भवानी सिंह जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.