नई दिल्ली, मई 26 -- अपने प्रशासनिक फैसलों और बेबाक कार्यशैली से अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पर केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया है। खेमका ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली जिमखाना क्लब की लीज खत्म करने का फैसला एक बड़ा और साहसिक कदम है। यह क्लब देश की राजधानी में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बेहद कीमती सार्वजनिक जमीन पर बना हुआ है। ऐसे में सरकार का यह कदम सार्वजनिक संपत्ति और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- 409 रुपये किराया था, अब 47 करोड़ का बिल; दिल्ली जिमखाना क्लब पर सरकार सख्तअमीर लोग फैसले का विरोध करेंगे, सरकार की परीक्षा खेमका ने कहा कि इस फैसले का विरोध होना लाजिमी है, क्योंकि क्लब से जुड़े कई प्र...