नई दिल्ली, अगस्त 2 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के रिलीज का सनी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब सनी देओल अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुट गए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं, जिन्होंने सनी की सुपरहिट फिल्म 'घायल' को भी डायरेक्ट किया था, जो साल 1990 में आई थी। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में, एक्टर ने एक दिल को छू लेने वाला किस्सा शेयर किया कि कैसे उनके पिता, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने उसी शहर में 'घायल' को सपोर्ट करने का फैसला किया था, जब कोई भी दूसरा प्रोड्यूसर इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने को तैयार नहीं था।धर्मेंद्र ने '...