नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Farooq Abdullah onKulgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के कुलमाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है कि जब वह राज्य की मांग करते हैं, तब ही ऐसी हत्याएं क्यों होती हैं। उन्होंने इस मामले की गहन जांच करने का अनुरोध किया है। बता दें, शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में काम करने के लिए गए दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया था। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। शनिवार को इस मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि जब भी उनकी 'पार्टी पूर्...