'जबरन पिलाया गोमूत्र, उखाड़ लिए बाल', उद्धव ठाकरे के करीबी पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप; केस दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच एक और विवाद सामने आया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के एक पूर्व सांसद पर उनकी बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि उन्होंने जबरन अपनी बहू को गो मूत्र पिलाया। इसके अलावा जादू-टोना करने के लिए जबरन बाल तोड़े गए। आरोपी पूर्व सांसद विनायक राउत, उनकी पत्नी और पार्षद बेटे गीतेश राउत के खिलाफ अंधविश्वास निरोधी कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दो तांत्रिक फिरोज और काजी का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गाय है। पीड़िता गिरिजा राउत का कहना है कि उनकी ससुराल के लोग उनको प्रताड़ित करते थे और कमरे में बंद कर देते थे। उन्हें भूखा-प्यासा रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सात साल से उनपर यह अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे ना होने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.