नई दिल्ली, जनवरी 12 -- अभिनेता विजय की तमिल फिल्म 'जन नायकन' के निर्माता ने फिल्म को सीबीएफसी प्रमाणपत्र देने से संबंधित एकल जज के आदेश पर रोक लगाने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने नौ जनवरी को एकल जज के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद राजनीतिक विवाद में फंसी इस फिल्म के भविष्य को लेकर संशय पैदा हो गया था। केवीएन प्रोडक्शंस एलएलपी ने पिछले शुक्रवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की स्थापना की है। 'जन नायकन' 'को राजनीति में पूरी तरह उतरने से पहले विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है और यह नौ जनवरी को पोंगल पर रिलीज होनी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.