समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 38 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पर मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कर्पूरीग्राम स्थित महाविद्यालय में स्थापित त्रिमूत्र्ति भवन व उच्च विद्यालय के प्रागंण में भी जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर नित्यानंद ठाकुर, जगनारायण शर्मा, प्रेमसागर ठाकुर, वंषमणि, राजकिषोर आदि लोग उपस्थित रहे। इधर समस्तीपुर ओवरब्रिज के निकट स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जननायक के आदर्शो को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जनता दल यू जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेष राय, राजीव कुमार सिंह, उमाकांत राय, शंभू ठाकुर, अ...