नई दिल्ली, जुलाई 28 -- तमिल फिल्मों से लेकर बालिवुड तक तहलका मचाने वाले ऐक्टर धनुष का 28 जुलाई को 43वां जन्मदिन है। वहीं बीते कुछ दिनों से उनके राजनीति में उतरने के भी कयास तेजी से लगाए जा रहा हैं। तमिल फिल्मों के थलपति विजय ने राजनीति में धुआंधार एंट्री ली तो सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए। अब धनुष के समर्थकों का कहना है कि अगर वह भी राजनीति में आएंगे तो एकदम तहलका मचा देंगे। हालांकि इन कयासों पर धनुष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।धनुष के एक बयान ने फिर मचाया तहलका धनुष एक ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने फैन्स से अपील की कि समाज के हित के लिए और लोगों की भलाई के लिए वे एकजुट होकर प्रयास करें। उनके इस बयान के बाद समर्थकों में और ज्यादा उत्साह आ गया। इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि धनुष पॉलिटिक्स में आने वाले...