जमुई, मई 18 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा समाहरणालय अवस्थित संवाद कक्ष में दीप प्रज्वलित कर "जनजातीय गरिमा उत्सव 2026" के अंतर्गत जन भागीदारी अभियान - "सबसे दूर, सबसे पहले" का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। यह महा-अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के समग्र उत्थान और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "जब हम अच्छी नीयत के साथ किसी कार्य की शुरुआत करते हैं, तो रास्ते अपने ...