'जज साहब पर जादू कर देंगे, मिल जाएगी बेल' श्मशान में चीफ जस्टिस पर टोना टोटका!
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के देओरी गांव में एक अजीबोगरीब और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद अपने रिश्तेदार की जमानत कराने के लिए चार लोगों ने शुक्रवार आधी रात को श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया और काला जादू करने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने यह अनुष्ठान सीधे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर पर बलि और तंत्र-मंत्र का सामान चढ़ाकर किया। श्मशान में संदिग्ध हलचल देखकर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: झाड़-फूंक, टोना- टोटका सब अंधविश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.