'जगमग छंद' पुस्तक का हुआ लोकार्पण
जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर। वरिष्ठ साहित्यकार जयंत्री प्रसाद 'जगमग' के काव्य संग्रह 'जगमग छंद' का लोकार्पण जजेज कॉलोनी में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 'जगमग' की रचनाओं को लोकजीवन और जनसामान्य से जुड़ा बताया। मुख्य अतिथि पीयू के नागरी लिपि परिषद के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि जगमग की रचनाएं आम लोगों की बात करती हैं। गीतकार गिरीश श्रीवास्तव, साहित्यकार केआरके सनेही ने भी विचार रखा। कार्यक्रम में बेहोश जौनपुरी, हरिलाल यादव, दयाशंकर सिंह, श्रीकांत यादव, प्रणविजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.