हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- भीमताल। जंगलियागांव से हल्द्वानी के लिए चलने वाली बस का समय बदलने की मांग को लेकर प्रधान राधा कुल्याल ने मंगलवार को हल्द्वानी में स्टेशन प्रभारी नवीन चंद्र कोठारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम प्रधान ने बताया, जंगलियागांव को आने वाली एकमात्र बस हल्द्वानी से शाम 4 बजे निकलती है। बस में पांडे गांव, हरी नगर, जंगलियागांव, मलवाताल और बानना सहित अन्य ग्राम के यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को कई किमी दूर पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ता है। अंधेरा होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। इसे देखते हुए बस को चार बजे से पहले हल्द्वानी से रवाना करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...