अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- रानीखेत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई की तरफ से यहां शिव मंदिर हाल में बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत नहीं दी गई है। महंगाई और करों का बोझ भी कम नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि हालांकि बजट में कुछ प्रावधान किए गए हैं जो सकारात्मक हैं। पहाड़ के व्यापारियों की अपेक्षाओं पर बजट पूरी तरह खरा नहीं उतर सका है। बजट को लेकर व्यापारियों ने तमाम तरह के सुझाव भी रखे। कहा कि बजट में कुछ बिंदु रखे गए हैं जो कि समझ से परे हैं। बैठक में प्रताप सिंह महरा, जगदीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, भुवन पपनै, हेम भगत, रामेश्वर गोयल, हर्षवर्धन पंत, आनंद अग्रवाल, गणेश जोशी, दर्शन महरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.