वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संस्कृति विभाग, भातखंडे विश्वविद्यालय और स्पिक मैके की ओर से मंगलवार को सोयेपुर स्थित डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ध्रुव बेदी के सितारवादन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता का महत्व समझाया। दोपहर के रागों पर सितार वादन की शुरुआत आलाप जोड़ झाला से की। विलंबित और तीन ताल में द्रुत बंदिश पर छात्र-छात्राओं ने तालियों से उनका अभिवादन किया। सितार पर 'छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के' झंकृत होते ही विद्यार्थी झूम उठे। पं. कुबेरनाथ मिश्र ने तबले पर संगत की। संचालन कृतिका एवं प्रतिमा ने किया। यह भी पढ़ें- डैलिम्स की पहड़िया शाखा में मंगलवार को स्पिक मैके की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सितार वादक ध्रुव बेदी और तबला...