रांची, नवम्बर 2 -- झारखंड में बार, रेस्टोरेंट, पार्टियों और इवेंट्स के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स की सप्लाई के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। सुनील कुमार महतो ने याचिका के जरिए रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामने आए ड्रग्स तस्करी और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कराकर विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश करने की मांग की है। याचिका में राज्य सरकार, डीजीपी, रांची के एसएसपी, लालपुर और गोंदा थाना प्रभारी, ड्रग कंट्रोलर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रांची जोन, रांची नगर निगम सहित कई बार और रेस्टोरेंट को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने विशेष रूप से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि तीन अक्टूबर की रात रांची के बार और होटलों में हुई छापेमारी के दौरान ड्रग्स से संबंधित मामलों की भी जांच...