हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' के अंतर्गत 17 जुलाई को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। रविवार को विधायक सुमित हृदयेश की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियां, जिम्मेदारियों का निर्धारण, परिवहन व्यवस्था और छात्र-युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को सुनने और उनके सुझावों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का मंच है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएं, नवाचार, उद्यमिता और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के विचार जानना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- 1...