'छात्रों की गूंज' में राहुल गांधी ने मंच से किसे कहा 'Love You'? शायरी सुनकर तुरंत हो गए कायल
इंदौर, सितम्बर 19 -- 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शनिवार को छात्रों के सवालों और युवाओं की बेबाक बातों ने मंच का माहौल गरमा दिया। इंदौर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान धार जिले के मनावर से आए छात्र रवि वास्कले ने बेरोजगारी और भर्ती व्यवस्था के मुद्दे पर राहुल के सामने अपनी बात रखी। मंच से उतरते समय रवि ने शायरी सुनाकर राहुल गांधी का ध्यान खींच लिया। रवि ने कहा- "राहें देखेंगे हम, चाहे जमाने लग जाएं, या तो 2029 में आप प्रधानमंत्री बन जाएं या हम ठिकाने लग जाएं।" शायरी सुनने के बाद राहुल गांधी मुस्कुराए और छात्र से कहा, "I Love You" इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी।मनावर के छात्र ने मंच से उठाई बेरोजगारी की आवाज रवि वास्कले ने अपने संबोधन में दिल्ली में हुए सीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.